रविवार से लॉकडाउन में दी जा सकती है छूट

उत्तराखंड में इन जिलों में रविवार से लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है।मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र की गाइड लाइन के मुताबिक रविवार से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी। ग्रीन जोन के जिलों में फेजवार छूट दी जाएगी। अधिकारी इस संबंध में मंथन में जुटे हैं। देर शाम तक आदेश जारी हो सकते हैं।प्रदेश में कोरोना अभी पहली स्टेज से आगे नहीं बढ़ा है। सात जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अभी तक एक भी मामला नहीं आया। पौड़ी और अल्मोड़ा में एक-एक मामला आया था। लेकिन तीन सप्ताह से वहां नया केस नहीं आया है।जबकि उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना के 48 मामले हो चुके है वहीँ शुक्रवार को उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना के मामले 48 हो गए हैं। अब तक संक्रमित हुए 48 लोगों में से 25 ठीक हो चुके हैं। 23 मरीज ही देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जनपद के अस्पतालों में भर्ती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *