नुमाईशखेत में आयोजित विजय संकल्प यात्रा को लेकर आयेजित सभा में कौशिक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा मंत्री बिशन सिंह चुफाल डिग्री कालेज से भाजयुमो की बाइक रैली के साथ सभा स्थल तक आ रहे थे तब कुछ कांग्रेसी सीएम गो बैक के नारे लगा रहे थे। लोकतंत्र में किसी की सभा को रोकने का अधिकार नहीं है। हमने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैँ कि लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में सब मर्यादा भूल रही है। उनकी पार्टी एक विचारधारा के साथ काम कर रही है। वंशवाद को आगे बढ़ाने का काम उनकी पार्टी नहीं करती है।
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार ने जो काम पांच सालों में किए हैं वह किसी भी पार्टी ने आज तक नहीं किए हैं। गांव-गांव सड़क, बिजली और पानी पहुंचाने का काम भी इन्हीं सालों में हुआ है। मेडिकल कालेज हो या आलवैदर रोड सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। वन रैंक, वन पेंशन देने का काम भी उनकी सरकार ने किया। यह विजय संकल्प यात्रा ऐसी भूमि से हो रही है जिसकी आवाज दिल्ली तक जाती है। यहां कुली बेगार आंदोलन की शुरूआत हुई और इसकी आग पूरे देश में फैली और गोरों को देश छोड़कर जाना पड़ा।
क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने सीएम धामी को दोबारा सीएम बनाने की अपील की और दोनों विधायकों के पक्ष में वोट करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल और राजेंद्र परिहार ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, शेर सिंह गड़िया, गोविंद टंगड़िया, दयाल ऐठानी, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, गोविंद दानू आदि मौजूद रहे।