G-KBRGW2NTQN सरकार के कायरे से जनता में बना है उत्साह का माहौल : तीरथ  – Devbhoomi Samvad

सरकार के कायरे से जनता में बना है उत्साह का माहौल : तीरथ 

 रुद्रप्रयाग। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा चमोली से होते हुए घोलतीर-नगरासू पहुंची, जहां पर यात्रा का भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ यात्रा आगे बढ़ी। रुद्रप्रयाग तिराहे से भाजपा कार्यालय गुलाबराय तक रोड शो का आयोजन किया गया।
रविवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा विभिन्न स्थानों पर रोड शो करते हुए घोलतीर-नगरासू पहुंची। यहां पर यात्रा में मौजूद पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की रीति व नीतियों से जनता में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार के कायरे से जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। हर जगह विजय संकल्प यात्रा को जोरदार स्वागत किया जा रहा है, जिससे पत चलता है कि भाजपा ने इन पांच सालों में ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और भाजपा ने इस बार 60 पार का लक्ष्य रखा है। यह सबकुछ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही संभव हो पायेगा। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार करना होग।
 पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ से प्रतीत होता है कि पूरे उत्तराखंड में भाजपा की लहर चल रही है। इस बार भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता पर पुन: काबिज होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है। उन्होंने चारधाम यात्रा को वि पटल पर अग्रणी स्थान दिया है, जिस कारण आज उत्तराखंड में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसके अलावा चारों धामों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर सड़क परियोजना व रेल निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य किये जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा वि की सबसे बड़ी पार्टी है। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और जिस तरीके से जनता का समर्थन पार्टी को मिल रहा है, उससे यही लगता है कि चौतरफा कमल का फूल खिलेगा।
 विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा के पक्ष में जनता का मन बन चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के आगे कोई भी पार्टियां टिक नहीं पायेंगी। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखण्ड का तेजी से विकास हो रहा है। जनसभा के बाद विजय संकल्प यात्रा शिवनंदी होते हुए मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग से होकर गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां से यात्रा ने पौड़ी जनपद के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भटट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, कुलदीप नेगी आजाद, वीर सिंह रावत, आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, अजेन्द्र अजय, विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, सुरेंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, भारत भूषण भट्ट, सविता भंडारी, कुंवरी बत्र्वाल, विकास डिमरी,  अंजना रावत, अजय सेमवाल, ओमप्रकाश बहुगुणा, सतेन्द्र बत्र्वाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *