G-KBRGW2NTQN अजेन्द्र को बीकेटीसी का अध्यक्ष बनाये जाने पर केदारघाटी में खुशी की लहर – Devbhoomi Samvad

अजेन्द्र को बीकेटीसी का अध्यक्ष बनाये जाने पर केदारघाटी में खुशी की लहर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री एवं धर्मस्व मंत्री का जताया आभार
अगस्त्यमुनि। प्रदेश सरकार की ओर से भाजपा नेता अजेन्द्र अजय को बद्री-केदार मन्दिर समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर केदारघाटी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का आभार प्रकट किया है। अजेन्द्र अजय इससे पूर्व निशंक सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।
पार्टी संगठन में विभिन्न पदों के साथ ही वे प्रदेश मीडिया समन्वयक पद पर रह चुके हैं। विगत लम्बे समय से वे पर्वतीय क्षेत्रों में लैंड जिहाद के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी अजेन्द्र काफी सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करते रहते हैं, जिसके बाद सरकार ने उन्हें भू-कानून सुधार के लिए बनाई कमेटी में सदस्य बनाया है। अजेन्द्र को बीकेटीसी का अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा ने जहां केदारनाथ सीट पर विधायक के एक दावेदार को कम जरूर किया है, मगर इससे भाजपा की मुसीबतें घटने के बजाय बढ़ भी सकती हैं। क्योंकि केदारनाथ सीट पर दावेदारों की एक बड़ी फेहरिस्त है। जिसको भी टिकट नहीं मिलेगा, वहीं सरकार में बड़े पद की मांग करेगा। ऐसे में भाजपा को नुकसान भी हो सकता है। अजेन्द्र को बधाई देने वालों में पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, पूर्व जिपंस चण्डी भटट, पूर्व जिपंस बीरसिंह बुडेरा, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, नगर मंडल अध्यक्ष जेपी सकलानी, नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख महावीर रमोला, रमेश बेंजवाल, भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष विक्रम नेगी, बृजमोहन नेगी, हषर्वर्धन बेंजवाल, राजेश बगवाड़ी, त्रिभुवन नेगी आदि कई कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *