उत्तराखंड के सपने को छल और साजिश से रोकने वालों को रोके: मोदी

10 को श्रीनगर में आने की जानकारी दी, सात साल की उपलब्धियां गिनाई
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड के धुआंधार बचरुअल चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि  2022 का विस चुनाव उत्तराखंड के सपने को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस सपने को छल और साजिश से रोकना चाहते हैं। उन्होंने एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वे बृहस्पतिवार को श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने तथाकथित मुस्लिम विवि पर भी कांग्रेस को भी घेरने का काम किया।  पीएम मोदी मंगलवार को हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई विस सीटों में बचरुअल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हल्द्वानी में रुद्राक्ष नवानी मंडल, कृष्णा मैरिज हाल बरेली रोड, अंबेडकर पार्क दमुआढूंगा, गणपति बैंकट हाल शीशमहल में हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा को सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा भाजपा को छोड़कर शेष दल विकास योजानओं को लटकाएं रखेंगे। उन्होंने अपने लगाव को प्रदर्शित करते हुए कहा कि यहां के दुख दर्द को सुनने के लिए वे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यदि रोड़े बैठाने वाल लोग सत्ता में आ गए तो वे विकास में मदद नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सड़के बनाने के लिए लोगों को याद रखना होगा। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर पूर्व सीएम हरीश रावत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपीए के दौर में केवल तीन हजार करोड़ रुपये सड़कों के विकास के लिए दिए। उन्होंने कहा कि सात साल में तैतींज हजार करोड़ से ज्यादा रुपया सड़कों के विकास में खर्च किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में केंद्र सरकार कई कदम उठा रही हैं। उन्होंने हल्द्वानी की जनसभा की याद दिलायी उन्होंने कहा कि अब रुद्रपुर में एम्स की स्थापना की गई है। पीएम अपनी सभा में मेडिकल की यूजी एवं पीजी की गलत आकड़े पेश कर गए। उन्होंने कहा कि यहां के मेडिकल कालेजों में 2600 सीटें हैं। जबकि यह संख्या अभी तक सरकारी और प्राइवेट की लगाकर केवल सात सौ सत्तर यूजी और करीब पचास सीट पीजी की हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड विकास की रफ्तार में तेज दोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हरेक घर में जल पहुंचा रही है। पीएम आवास योजना भी लागू की है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य योजनाएं भी लागू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग की रेलवे लाइन के निर्माण पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आपके साथ अन्याय किया है उनको जिम्मेदारी नहीं देनी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भविष्य नहीं सौंपा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में जरुर रहते हैं, लेकिन उनके दिल में उत्तराखंड बसा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल समेत पूरे राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बजट में पर्वतमाला बजट घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों के लिए यह वरदान साबत होंगी। यहां के मंदिर और पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हनुमान गढ़ी और हेमकुंड, वैली और प्लावर में रोपवे का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि जितनी ताकत से वे आगे बढ़े रहे हैं कांग्रेस नकारात्मकता के साथ बीसवीं सदी की और धकेल रही है। उन्होंने इनके वादों और इरादों को देखने की जरुरत है। उन्होंने हिदूं कार्ड भी खेला और तथकाकथित मुस्लिम विवि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कश्मीर को बर्बाद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरेक संप्रदाय के लिए डिजीटल विवि की स्थापना का एलान किया है। इसका उत्तराखंड के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस जनसभा को सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर तमाम नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *