G-KBRGW2NTQN प्रवासियों की घर वापसी का रास्ता साफ – Devbhoomi Samvad

प्रवासियों की घर वापसी का रास्ता साफ

देहरादून। राज्य के प्रवासी उत्तराखंडियों को त्रिवेंद्र सरकार ने वापस लाने का मन बना लिया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को इसके मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन का समय जैसे-जैसे बढ़ रहा है उसी तरह से प्रवासी उत्तराखंडियों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
 इसी को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह भी प्रवासियों की घर वापसी की कवायद में जुट गए हैं। दरअसल, प्रदेश के हजारों लोग दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए थे और लॉकडाउन की वजह वे वहीं फंस गए हैं। यह लोग सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। प्रवासियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार को निर्देश देते हुए उन्हें राज्य में लाने के आदेश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को उनके प्रवासियों को लाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के जारी होने के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में लाने के लिए अधिकारियों के साथ चिंतन किया है। प्रदेश सरकार ने एक लिंक जारी करते हुए प्रवासी उत्तराखंडियों को इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया है। रजिस्ट्रेशन के जरिये राज्य सरकार ऐसे प्रवासी उत्तराखंडियों की संख्या और लोकेशन की जानकारी ले पाएगी, जिससे उन्हें आसानी से राज्य में लाया जा सकेगा। अगर कोई प्रवासी कहीं फंसे हैं तो इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर उत्तराखंड वापसी कर सकते हैं।

इन नम्बरों पर करें संपर्क रू नोडल अधिकारी शैलेश बगोली बताया कि वापस लौटने के इच्छुक लोगों की सहायता के लिए पहले एक लिंक जारी किया चुका है। इस पर आवेदन किया जा सकता है। जो मोबाइल से आवेदन को ज्यादा सुविधाजनक समझते हैंए वो मोबाइल से फोन कर अपना ब्योरा दर्ज करा सकते हैं। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि 14 मोबाइलों के विशेष नंबर के साथ ही पुलिस लाइन कोविड कंट्रोल रूम के नंबर.0135.2722100 और एसडीआरएफ कंट्रोल रूम के नंबर.0135 2410197 और 9456596190 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इन मोबाइल नंबर पर दर्ज करायें अपना ब्योरा रू 9557194828ए 8476824218ए 7017082637ए 7983129119ए 8279577133ए 7906434586ए 8979376382ए 9045394752ए 9045184752ए 9389930624ए 9389939866ए 9410103292ए 9045014752ए 9389919096

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *