G-KBRGW2NTQN राज्य में फंसे लोगों की होगी घर वापसी – Devbhoomi Samvad

राज्य में फंसे लोगों की होगी घर वापसी

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए शासन ने नरमी बरती है। सभी जिलाधिकारियों को व्यवहारिकता और मानवता के आधार पर लोगों को उनके घर भेजने की अनुमति दी गई है। हालांकि इसमें भी रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन को ध्यान में रखते हुए लोगों को अनुमति दी जाएगी।

जहां एक तरफ बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की घर वापसी को लेकर सरकार ने कवायद शुरू कर दी है, तो वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो कि राज्य के भीतर ही अपने घर से दूर अलग-अलग जिलों में फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों के प्रति नरमी बरतते हुए उत्तराखंड शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके इन लोगों को उनके घरों तक जाने की अनुमति दे दी जाए। मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के भीतर भी आवाजाही के लिए यही नियम लागू होंगे। लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि जो कि जो जिले ग्रीन जोन में हैं वहां पर आवाजाही में कोई विशेष समस्या नहीं है। लेकिन रेड जोन और ऑरेंज जोन में एहतियात बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *