G-KBRGW2NTQN महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्रशंसनीय – राज्यपाल – Devbhoomi Samvad

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्रशंसनीय – राज्यपाल

देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पुरूकुल स्त्री शक्ति की सह संस्थापक ऐर्या इनोला, बानी बत्ता और आस्था गिरी ने मुलाकात की। इस दौरान उनकी संस्था द्वारा बनाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। जिसमें संस्था में कार्यरत महिलाओं द्वारा बनाए गये उत्पादों जिनमें बैग, पर्स, बच्चों के सामान, किताब के कवर आदि शामिल हैं। यह सामान संस्था की ग्रामीण महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पुरूकुल संस्था की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बनाए गये उत्पादों की प्रशंसा की और कहा कि उनके द्वारा बेहतरीन उत्पाद बनाये जा रहे हैं, और कहा कि पुरूकुल संस्था नारी शक्ति को आगे बढाकर महिला सशक्तिकरण को सार्थक कर रही हैं।
राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं जो प्रशंसनीय है। राज्यपाल ने उत्पादों में वैल्यू एडिशन करने का सुझाव दिया और उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने की भी सलाह दी। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *