बद्रीनाथ,केदारनाथ दर्शन को जा रहे पांच तीर्थयात्रियों की मौत
बुलंदशहर । बुलंदशहर जिले में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक स्कॉर्पियो कार मंगलवार तड़के
राजमार्ग संख्या 235 पर बुलन्दशहर के बराल गांव के पास राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गईए जिससे पांच लोगों की मृत्यु हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मृतक एवं घायलों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान हार्दिक माहोर ;03द्ध एवं वंश माहोर ;05द्ध पुत्र हरेन्द्रए निवासीए देवीपुराए बुलंदशहरए शालू ;21द्ध पुत्री उमेश कुमारए निवासी देवीपुराए बुलंदशहरए हिमांशु अग्रवाल ;25द्ध पुत्र नीरज अग्रवालए निवासी आवास विकासए बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी पारस ;22द्ध पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।