G-KBRGW2NTQN  पदाधिकारियों ने ली शपथ – Devbhoomi Samvad

 पदाधिकारियों ने ली शपथ

सितारगंज।  बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयानंद सिंह, सचिव हरीश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह, वरिष्ठ सदस्य प्रकाश चंद ढाली, कनिष्ठ सदस्य रमेशकांत प्रभाकर ने शपथ ली। हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डा. महेंद्र पाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिवक्ताओं को हर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को अवगत कराया कि तीन वर्षों से सिविल जज अवर खंड का न्यायालय किराए के भवन में संचालित हो रहा है। उन्होंने सिविल न्यायालय की स्थापना उपजिलाधिकारी न्यायालय के समीप कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने प्रशासनिक अफसरों से वार्ता के बाद मांग पूरा कराने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *