G-KBRGW2NTQN दोबारा भाजपा की सरकार बनने में  मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान :  धामी – Devbhoomi Samvad

दोबारा भाजपा की सरकार बनने में  मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान :  धामी

सीएम आवास में मनाया गया रक्षा बंधन
देहरादून। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री आवास में राखी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश भर से आई महिलाओं ने राखी बांधी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह प्रदेश मातृशक्ति का प्रदेश है। मातृशक्ति की बदौलत ही यह उत्तराखंड राज्य बना है। राज्य में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने में भी मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह हर मां बहन के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है मातृशक्ति के जीवन स्तर को उठाने का। रक्षा बंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की  पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतिक है, जिसे राखी का त्योहार भी कहते है। रक्षा बंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांध कर उसके दीर्घायु की प्रार्थना करती है। भाई भी अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है। रक्षा बंधन हिन्दुओं को प्रमुख त्योहारो में से एक है। जिसे पूरे भारत समेत अन्य देशों में भी मनाया जाता है। रक्षा बंधन का शाब्दिक अर्थ रक्षा करने वाला बंधन है। इस पर्व में बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र के रुप में राखी बांधती हैं। रक्षा बंधन को राखी या सावन के महिने में पड़ने के वजह से श्रावणी व सलोनी भी कहा जाता है।
कार्यक्रम में महिलाओं ने जोश के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ,गढ़वाली गानों पर थिरके ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधकर महिलाओं को खुशी व  काफी गर्व हुआ राखी बांधने पर बहनों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *