G-KBRGW2NTQN बस दुर्घटना :  मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे – Devbhoomi Samvad

बस दुर्घटना :  मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे

देहरादून। पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना स्थल के लिए टीमें रवाना कर दी गई है। वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है। भगवान से प्रार्थाना है कि सब सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। मुख्यमंत्री ने अपने  (बुधवार) के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *