G-KBRGW2NTQN झील में तैरता हुआ मिला महिला का शव – Devbhoomi Samvad

झील में तैरता हुआ मिला महिला का शव

नई टिहरी। टिहरी झील में राजस्व पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिसे उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा। कड़ीसौड़ तहसील के भल्ड़ियाना में एक महिला का शव झील में तैरता हुआ दिखायी दिया। लोगों ने राजस्व विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर कंड़ीसौड़ राजस्व पुलिस व काण्ड़ीखाल चौकी प्रभारी पुलिस मय के साथ मौके पर पहुंची। उसके बाद उन्होंने महिला का शव झील से बाहर निकाला। राजस्व पुलिस द्वारा महिला के शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नही हो पाई थी। वहीं महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *