उत्तराखण्ड में नकली दवाइयों के कारोबार का पर्दाफाश

मौके से दो आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी दंपत्ति फरार
भारी मात्रा में नकली दवाएं और रैपर बरामद
देहरादून। एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र से नकली दवाइयों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है । मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है । जबकि मुख्य आरोपी दंपत्ति फरार बताए जा रहे हैं। छापेमारी में पुलिस को नकली दवा बनाने की मशीन , भारी मात्रा में नकली दवाइयां, रैपर व कच्चा माल बरामद हुआ है।
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने आज हरिद्वार में थाना भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में नकली दवाईयों की फैक्ट्री में छापेमारी की कार्यवाही की। खालिद हुसैन के घर से नकली दवाओं की फैक्ट्री से बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें, तीन नकली दवाईयों की पेटी( 3160 दवाइयां),  नकली रैपर, कच्चा माल इत्यादि बरामद किया। मौके से नकली दवाओ के साथ सरवन कुमार निवासो भगवानपुर और रवि मिश्रा निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपित खालिद और उसकी पत्नी शमा अंसारी फरार चल रहे है । मौके पर ड्रग निरीक्षक व एसडीएम  रुड़की ने मौके पर घटनास्थल को सीज किया। बीते लंबे समय से एसटीएफ को हरिद्वार में नकली दवाइयों की फैक्ट्री की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद एसटीएफ ने छापेमारी कर नकली दवाइयों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *