यह निर्देश सीएम ने सोमवार को देवभूमि कालेज अफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में किया। उन्होंने सड़क निर्माण,जल भराव,पेयजल, स्वरोजगार,सौर ऊ र्जा, शौचालय निर्माण आदि की भी समस्याएं मिलने पर तल्ख अंदाज में कहा कि अब इन समस्याओं को अधिकारियों को अपने स्तर पर समाधान करना होगा। इससे पहले जन मिलन में भारी भीड़ ने सीएम के सामने अपनी समस्या रखी। सीएम का कालेज स्टाफ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अयक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीसूका संतोष थपलियाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।