G-KBRGW2NTQN मोरी विकास खण्ड में जलवायु परिवर्तन को लेकर संस्था ने 6विधालयो में ग्लोबल एक्सन मंथ कार्यक्रम चलाया  – Devbhoomi Samvad

मोरी विकास खण्ड में जलवायु परिवर्तन को लेकर संस्था ने 6विधालयो में ग्लोबल एक्सन मंथ कार्यक्रम चलाया 

सत्यप्रकाश डौंडियाल
घनसाली/उत्तरकाशी।
तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्था उतरकाशी के तत्वाधान में
कार्य क्षेत्र मोरी विकास खण्ड में जलवायु परिवर्तन को लेकर संस्था के निदेशक श्री नागेन्द्र दत्त जी द्वारा मोरी विकास के 06विधालयो में ग्लोबल एक्सन मंथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संस्था के समन्वय श्री बवान सिंह विष्ट ,यूथ समन्वयक विष्णु प्रसाद , एवं फिल्ड समन्वयक जगनयन एवं अनतानन्द आदि मौजूद रहे ।संस्था के डायरेक्टर ने कहा कि इस प्रोग्राम के विषय – अपने गृह को बचाओ ओर अपना भविष्य को सुरक्षित रखो पर40 ग्रामों मे प्रोगाम होंगे उन्होंने कहा कि
आज पुरे विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि आज हर कोई अपने सुख शांति के लिए या क्षण भर के स्वार्थ के लिए प्रकृति के साथ से छेड़छाड़ कर रहा है।आज मानव जानबुझ कर प्रकृति को नुक्सान पहुंचाने में लगा हुआ है।
Plastic मानव द्वारा प्लास्टिक का सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है जिससे हमारा वातावरण दुषित एवं प्रभावित हो रहा है। इतना ही ताप क्रम में निरन्तर बृदि हो रही है जिसके कारण हिमालय के ग्लेशियर तेजी गाति से पिघल रहे हैं यादि इसी प्रकार मानव द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते रहे तो आने वाला भविष्य मानव जीवन का संकट मैं पड जायेगा तथा हमारी उपजाऊ भूमि में भी फसल उगाने लायक नहीं रहेगी ओर उपजाऊ दार काट रहा है।फिर भी हम समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए हमें कोशिश करनी होगी कि अपने दैनिक जीवन में कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें।
पेड पोधों का अधिक दोहन ना करें -जगंलो को आग से बचाये। और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि हम भौतिक और प्राकृतिक संकट और आपदा से सुरक्षित रह सके।इस दौरान 250 से अधिक जन समूह और संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *