G-KBRGW2NTQN उत्तराखण्ड पुलिस के 1611 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल – Devbhoomi Samvad

उत्तराखण्ड पुलिस के 1611 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

सशस्त्र पुलिस, पीएसी में भी होगी शीघ्र पदोन्नित : डीजीपी
देहरादून। लंबे समय से पदोउन्नति का इंतजार कर रहे  उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए पुलिस के जवानों की रविवार को सूची जारी कर दी गई है। प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सशस्त्र पुलिस, पीएसी में शीघ्र पदोन्नित की बात कही गई है। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में भी जो भी जवानों के लिए बेहतर होगा वह किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *