G-KBRGW2NTQN मिशन पॉसिबल चंद्रयान 3 – Devbhoomi Samvad

मिशन पॉसिबल चंद्रयान 3

पृथ्वी के नैसर्गिक उपग्रह में,
जो सुशोभित है कई कला शीतलता में,
छिपे है रहस्य जिसमें अनेक,
खुल जाएंगे भेद अब एक से एक.
मिशन पॉसिबल का यह अभियान
नाम चंद्रयान 3 जिसका नाम
एएसएलवी 3एम 4रॉकेट से प्रेक्षेपित
प्लायन वेग से किया जिसने अंतरिक्ष आच्छादित
घूमकर पृथ्वी की कक्षा में यह
अगस्त माह तक होगा प्रतिपादित.
लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉडल
से छा जाएगा भारत का आभामंडल
देख दुनिया इस तरक्की को
रह गईं भौचक्की
इस सौरमंडल.
चांद की सतह पर जब उतरेगा लूनर
लेने खबर साउथ पोल पोजिशनिंग उधर
सॉफ्ट लैंडिंग की होगी जयकार
भारत बनेगा विश्व
अंतरिक्ष विज्ञान
का सरदार.
अमेरिका, रूस और चीन का भार
नही लेगा हिंदुस्तान किसी का उधार.
खुद की बुलंदी से छुआ है ये मीनार
जय किसान से जय विज्ञान तक
सपने सबके सच हुए साकार।

प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल”
उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *