G-KBRGW2NTQN टिहरी झील से बरामद हुआ लापता महिला का शव – Devbhoomi Samvad

टिहरी झील से बरामद हुआ लापता महिला का शव

टिहरी। एसडीआरएफ ने एक लापता महिला शव टिहरी झील से बरामद किया है। महिला का शव झील से 40 फीट गहराई से बरामद हुआ है। शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक महिला  विजयलक्ष्मी(38)पत्नी स्व. दिनेश चैहान, निवासी- ग्राम- कंगसाली, लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बुधवार को महिला की खोजबीन की गई।

खोजबीन के दौरान महिला की चप्पल व फोन झील के किनारे मिला था। जिसके बाद पुलिस ने झील में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद टीम ने महिला का शव झील से बरामद किया है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *