G-KBRGW2NTQN मत्स्य पालन से स्वरोजगार अपनाएं युवा – Devbhoomi Samvad

मत्स्य पालन से स्वरोजगार अपनाएं युवा

 

जनपद रुद्रप्रयाग में कृषकों के लिए मत्स्य विभाग ऐसी कई योजनाएं संचालित कर रहा है, जिससे लाभ लेकर वे अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। केंद्र, राज्य तथा जनपद स्तरीय इन योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए मत्स्य विभाग ने दूरभाष नंबर भी जारी किए हैं ताकि इच्छुक कृषक कभी भी विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें।

केंद्र पोषित योजनाओं में अनुदान के रूप में 90 प्रतिशत केंद्र तथा 10 प्रतिशत राज्य सरकार का अंश सम्मिलित होता है। केंद्र पोषित योजनाओं में जनपद के ऊंचाई वाले स्थानों पर नीली क्रांति योजना के अंतर्गत ट्राउट फार्मिंग योजना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य तालाब निर्माण योजना, आदर्श मत्स्य तालाब योजना, अनुसूचित उपयोजना, राज्य मात्स्यिकी इनपुट योजना, मत्स्य पालन विविधीकरण योजनातंर्गत मत्स्य पालन तालाब सुधार योजना और मत्स्य पालन विविधीकरण योजनातंर्गत समन्वित मत्स्य पालन योजना संचालित हैं।

इसी तरह राज्य सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य तालाब निर्माण योजना, पर्वतीय क्षेत्रों में आदर्श मत्स्य तालाब निर्माण योजना, विशेष संघटक उपययोजना, मत्स्य पालन तालाब सुधार योजना तथा समन्वित मत्स्य पालन योजना संचालित हो रही हैं। जिला योजनातंर्गत संचालित योजनाओं में, जलाशयों का विकास जिनमें प्राकृतिक जलाशयों में संरक्षण व संवर्द्धन तथा मत्स्य पालक विविधीकरण योजना शामिल हैं।

अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु दूरभाष संख्या – 9627695463/7500705760/9634880784 पर संपर्क किया जा सकता है।

(मोहित डिमरी)
9897248163

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *