थराली पर मंडराया आपदा का खतरा
थराली। प्राणमती नदी से आए बोल्डर और मलवे से थराली बाजार, सिमलसैंण तथा थराली-कर्णप्रयाग राजमार्ग पर खतरा बढ़ गया है।
बीते रविवार की रात ब्रrाताल में फटे बादल के कारण प्राणमती नदी के सैलाव से थराली तक भारी तबाही हुई है। इससे नदी के आस पास के क्षेत्र के लोग अभी भी दहशत में हैं। आपदा के सैलाव में बड़े बड़े बोल्डर और मलवा आने से थराली तक भारी तबाही मची है। इसके चलते रविवार रात को पिंडर नदी का प्रवाह भी कुछ देर के लिए थम गया था। इससे थराली नगरवासी अभी तक दहशत में हैं।
बताया जा रहा है कि नदी के तेज बहाव के थमने के कारण कर्णप्रयाग राजमार्ग की ओर भू कटाव हो गया है। सिमलसैंण गांव पर भी भू कटाव की मार पड़ गई है। आपदा के 3 दिनों के बाद भी बोल्डर और मलवे के जमा होने के कारण पिंडर नदी का जल स्तर थराली बाजार के ऊ पर 2 से ढाई फीट तक उठ गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार चौधरी ने बताया कि संगम स्थल से थराली बाजार की ओर सिंचाई विभाग द्वारा थराली-देवाल की ओर नदी में 3 मीटर ऊंची दीवार लगाई गई थी। इसके चलते 2 से ढाई मीटर दीवार पिंडर नदी में डूब गई है। पिंडर नदी की लहरें उठने के कारण खतरा और बढ़ गया है।