घनसाली में बाबा साहेब की प्रतिमा एवं भवन का अनावरण
सत्यप्रकाश ढौंडियाल
टिहरी/घनसाली। संविधान दिवस के अवसर पर घनसाली स्थित भिलंगना ब्लॉक सभागार में अंबेडकर जन विकास समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक शक्ति लाल शाह और नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के 96 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रांजल, माध्यमिक वर्ग में कुसुम बुटोला और इंटरमीडिएट वर्ग में अमित रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान और उनके विचारों पर चर्चा की गई। विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि संविधान दिवस पर इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही बाबा साहेब के विचारों को समाज तक पहुंचाने का माध्यम हैं।
मुख्य अतिथि शक्ति लाल शाह , विधायक घनसाली,
नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, जयवीर मियां डायरेक्ट डीसीबी,खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह, महावीर धनियाल, शौकीन आर्य ,अध्यक्ष अम्बेडकर जन विकाश समिति घनसाली , विजय श्रीवाण, बॉबी श्रीवाल, चंद्रवीर नेगी जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ, संजय गुसांई डॉ प्रकाश चंद्र, समाजसेवी देवीलाल शाह जगत राम शाह सहित समिति के सभी पदाधिकारी, प्रधान गण जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के अनुयायी लोग विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।