G-KBRGW2NTQN फांसी लगाकर जान दी – Devbhoomi Samvad

फांसी लगाकर जान दी

देहरादून।  नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नारी निकेतन के पीछे आवास विकास की कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार आज दोपहर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने नारी निकेतन के पीछे आवास विकास के बने भवन में फांसी लगा ली है। आसपास के लोगों ने मुख्य दरवाजे को हथौड़े से तोड़ा। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो देखा कि अंदर एक व्यक्ति ने नायलॉन रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक की पहचान दिनेश बिष्ट ( 42) पुत्र रतन सिंह बिष्ट हाल निवासी आवास विकास फ्लैट नारी निकेतन के पीछे नेहरू कॉलोनी (मूल निवासी सतपुली पौड़ी गढ़वाल) के रूप में हुई।  पुलिस की प्रारंभिक जांच मे पता चला है कि मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदि था और पति पत्नी मे अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *