G-KBRGW2NTQN नये भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका: धामी – Devbhoomi Samvad

नये भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका: धामी

मुख्यमंत्री ने सहायक अध्यापकों को बांटे नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नये भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होगी। यह बात मुख्यमंत्री ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

बुधवार को ननूरखाड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने सहायक अयापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 129 सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित शिक्षकों को जन सेवा का मौका मिला है। शिक्षक ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कायरे का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्ध एवं शक्तिशाली देश के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।  वैिक स्तर पर भारत को अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आर्थिकी को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया  जा रहा है। इसके लिए दिसम्बर में राज्य में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है, ताकियुवाओं को रोजगार के अवसर मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक मंच व प्लेटफार्म बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होने से स्कूलों में अध्यापकों की कमी दूर होगी। सभी चयनित शिक्षकों शुरूआती सालों में दुर्गम क्षेत्रों में सेवा जरूर करें। उन्होंने कहा कि सहायक अयापकों का अभी मंडल केडर है जिसे स्टेट कैडर बनाने पर विचार किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी की जायज मांगों को पूरा करने का आासन भी दिया। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *