मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजकर 40 पर हेलीपैड पीटीसी ग्राउंड नरेंद्रनगर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जनपद के लिए प्रस्थान कर 3 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे। वह जीएमवीएन गेस्ट हाउस केदारनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। आठ अक्टूबर को पूजा अर्चना के बाद प्रात: 8 बजकर 45 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड से प्रस्थान कर 9 बजकर 25 मिनट पर बद्रीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन, रुद्राभिषेक एवं विशेष आरती में शामिल होकर वि की खुशहाली एवं जन कल्याण की कामना करेंगे। शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संभावित कार्यक्रमों को लेकर व्यवस्थाओं की स्थिति जांची।
उच्च अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भ्रमण कार्यक्रम के लिए हेली सेवा, हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा समेत अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। इस अवसर पर एडीएम बीर सिंह बुदियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीए योगेन्द्र सिंह, सीओ विमल रावत, इंचार्ज सीएम सुरक्षा जगमोहन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार गोपाल चौहान, डीसी एनएसजी मानवेंद्र, एसएचओ मंजुल रावत सहित अन्य मौजूद थे।