यशपाल शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट : टेलीफंकन क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच परीक्षित 124 रन (61 गेंद, 11 चौके, व नौ छक्के) की शानदार शतकीय पारी से टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र -19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पायनियर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कियाl पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 288 रन बनाएl उसके लिए अर्जुन सिंह नेगी ने 88 रन (57 गेंद, 10 चौके, तीन छक्के), गर्व 58 रन (64 गेंद, 7 चौके) और महिम मलिक 45 रन की परियां खेलीl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए परीक्षित ने 64 रन लेकर दो विकेट हासिल किएl जवाब में टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की टीम ने 32.4 ओवर में चार विकेट खोकर 289 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लियाl उसके लिए परीक्षित ने 124 रन की परी खेली जबकि अपूर्व सैनी ने 37 रन (69 गेंद, 7 चौके, दो छक्के) व समर्थ भारद्वाज 34 रन (15 गेंद, 4 चौके, तीन छक्के) की परियां खेलीl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए करण शिरा में 41 रन देकर एक विकेट हासिल कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *