अग्निवीर भर्ती रैली 26 से

कोटद्वार। कोटद्वार में 26 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां आरंभ हो गयी है। रैली में पहुंचने वाले युवाओं को काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में एकत्रित किया जायेगा। तत्पश्चात प्रारम्भिक जांच के बाद उन्हें गबर सिंह कैंप स्थित बलबीर स्टेडियम भेजा जायेगा। जहां उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा व अन्य दस्तावेजों की जांच होगी।

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में संपन्न हो चुकी है। लिखित परीक्षा पास युवा ही रैली में शामिल होंगे। बताया कि 26 नवम्बर को 750, 27 नवम्बर को 1200 और 28 नवम्बर को 1300 युवा भर्ती रैली में प्रतिभाग करेंगे। बाकी दिवस अन्य कायरें के लिए रिजर्व रख गये हैं। बताया कि रैली को लेकर अन्य संबधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *