G-KBRGW2NTQN अनिता शर्मा बनी रोशनी सेवा संस्था की प्रदेश अध्यक्ष – Devbhoomi Samvad

अनिता शर्मा बनी रोशनी सेवा संस्था की प्रदेश अध्यक्ष

रुड़की। रोशनी जन सेवा संस्था ने मंगलवार को संस्था का विस्तार कर दिया। संस्थान ने समाज सेविका अनिता को संस्था की महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल के मुताबिक आज संस्था का विस्तार करते हुए समाज सेविका अनिता शर्मा को संस्था की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनिता शर्मा की समाज सेवा को देखते हुए संस्था ने यह निर्णय लिया है और उम्मीद जताई है कि अनिता शर्मा नियमानुसार कार्य करते हुए संस्था को पूर्ण रूप से अपना सहयोग करेगी।

महिलाओं को जोड़कर वह संस्था को पूरी तरह से मजबूती प्रदान करने का काम करेगी। उधर नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी गई है उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *