जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जनपद टिहरी के रहने वाले और हाल निवासी 20 बीघा ऋषिकेश गली नंबर तीन के 24 वर्षीय दीपक सिंह राणा अप्रैल 2024 को नौकरी के लिए पोलैंड गए। वहां उनका दोस्त अनिकेत नेगी पिछले दो साल से नौकरी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त बीते रविवार को नहाने के लिए बीच पर गए और एक के बाद एक दोनों बीच में डूब गए। आज पोलैंड पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद किए हैं और घटना की जानकारी ऋषिकेश में परिजनों को दी है।