आशा भोसले को एक माह का दो लाख रूपये का बिल भेजा

मुंबई। जानी-मानी गायिका आशा भोसले को जून माह के लिए अधिक बिल भेजने को लेकर महाडिस्कॉम कंपनी आलोचना का शिकार हो रही है। महाराष्ट्र विधुत वितरण कंपनी महाडिस्कॉम ने जानी.मानी गायिका आशा भोसले को एक माह का दो लाख रूपये का बिल भेज दिया एक माह का लम्बा बिजली का बिल आने पर गायक आशा भोसले ने नाराजगी जताई है। बिल आशा ताई के लोनावला स्थित बंगले के लिए भेजा गया है। इससे पहले दिव्या दत्ता का 51 हजार रुपए को बिजली बिल भेजा गया था। आशा भोसले के बिजली के बिजली के बिल को लेकर महाडिस्कॉम कंपनी ने कहा है कि मीटर की वास्तविक रीडिंग के आधार पर ही उन्हें बिल भेजा गया है। उसने बताया कि गायिका को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया है। भोसले को जून में 2,08,870 रुपए का बिजली का बिल मिला जबकि मई और अप्रैल का बिल क्रमश 8,855,44 रुपए और 8,996,98 रुपए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *