G-KBRGW2NTQN सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ीं – Devbhoomi Samvad

सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ीं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बिहार से यहां पहुंचे पुलिस दल ने सुशांत के लेनदेन और बैंक खातों के ब्योरे के छानबीन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस जब रिया के घर पहुंची तो वे वहां नहीं मिली। पुलिस दल अन्य जगहों पर भी पूछताछ करने गया।
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने स्वीकार किया कि बिहार से एक पुलिस दल आया हुआ है, जो गहराई से इस पूरे मामले की छानबीन कर रहा है। सनद रहे कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ पटना पुलिस स्टे‍शन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। अधिकारी के अनुसार बिहार पुलिस ने 34 वर्षीय दिवंगत राजपूत के वित्तीय लेनदेन की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत 4 सदस्यीय दल बांद्रा स्थित एक बैंक भी पहुंचाए जहां सुशांत का खाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *