समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का निधन

लखनऊ। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का निधन हो गया है। बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी। अमर सिंह का ;जन्म 27 जनवरी 1956 में हुआ था। वह उप्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं में से एक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *