जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को एक बोलेरो कैंपर वाहन नैटवाड़ से फिताड़ी गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वाहन जखोल से आगे फिताड़ी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। जिसमें वीरपाल सिंह पुत्र ठाकुर सिंह उम्र -48 वषर्, निवासी फिताड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महादेव सिंह चौहान पुत्र सोवेद्र सिंह 21 वर्ष निवासी कफनौल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं राजेन्द्र सिंह उम्र 30 वषर्, सूरत सिंह रावत पुत्र निकराम निवासी रेकचा उम्र- 45 वषर्, विजय लाल पुत्र संगरामू जखोल उम्र -30 वर्ष तथा वाहन चालक देवीलाल पूत्र जुदे लाल उम्र 31 वषर्,निवसी जखोल घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी भर्ती कराया गया है।
रेंज अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वन आरक्षी महादेव सिंह ने गत अप्रैल में डयूटी ज्वाइन किया था। जो शिनवार को नैटवाड़ से फिताड़ी जा रहा था। लेकिन वाहन दुर्घटना में इनकी मौत हो गई।