नौवीं के छात्र द्वारा शिक्षक को गोली मारने के विरोध में स्कूल कालेज बंद
गोली लगने से गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी छात्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
एएसपी अभय सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस घटना ने जिलेभर में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया। शिक्षक संगठनों और निजी स्कूल प्रबंधकों ने इसे शिक्षा जगत के लिए खतरनाक संकेत बताते हुए गुरुवार को विरोधस्वरूप जिलेभर के सभी निजी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया।
विद्यालय प्रबंधक संघ और विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने एक स्वर में कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षा पण्राली को आहत करती हैं बल्कि समाज के भविष्य के लिए भी खतरे की घंटी हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार और प्रशासन स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करे।