स्यानचट्टी में झील बनने से कस्बे में घुसा मलबा, घरों को खाली कराया
झील का पानी अब स्यानचट्टी कस्बे तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग ने स्यानाचट्टी में स्थित सभी घरों और होटलों को तत्काल खाली करवाया गया है। वहीं यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर ब्रिज तक पानी पहुंच चुका है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने बताया कि खतरे की आशंका को देखते हुए स्यानचट्टी, कुथनौर, किसाला, खराड़ी, गंगनानी, राजस्त्र, पौंटी पुल, बगासु, मुगरा पुल आदि क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार खतरे की सूचना देने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिससे अब स्थिति नियंतण्रसे बाहर होती जा रही है।