विधायक ने मवाधार की मुख्य सड़क का किया शिलान्यास
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग क्षेत्र के मवाधार के मुख्य सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक आशा नौटियाल ने किया। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने इसकी मांग की थी। लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी। ग्राम सभा चामक को जोड़ने वाली रोड के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
इस दौरान विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास कार्य को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने पहले भी कई मौके पर उत्तराखंड के ग्रामीण सड़कों के विकास को लेकर के अपनी भावनाएं सभी के समक्ष रखी थी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के दिल में प्रधानमंत्री मोदी के लिए काफी आदर है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से विकास कार्य को और आगे बढ़ाया जाएगा जिससे न सिर्फ सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे बल्कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। पलायन रोकने में मदद मिलेगी। लोगों को परेशानियों में कमी आएगी तथा रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश सेमवाल ने बताया कि स्थानीय बुजुर्ग बच्चों और महिलाएं समस्याओं का सामना कर रहे थे। इस रोड के पूर्ण होने से काफी लोग इससे लाभान्वित होंगे।