भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथा T20 – स्माग के चलते रद्द

लखनऊ (संवाददाता)l भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा T20 मैच स्माग के चलते रद्द करना पड़ाl कई बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद आखिरकार अंपायरों ने 9:45 पर मैच को रद्द करने का फैसला कियाl 5 मैचों की T20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा हैl इससे पहले 6:30 होने होने वाला टॉस फाग के चलते 7:30 बजे तक नहीं हो पायाl इससे पहले अंपायरों ने 6:50 बजे भी निरीक्षण किया था, लेकिन परिस्थितियां टॉस
करने लायक नहीं नजर आईl अंपायरों द्वारा 7:30 बजे किए गए निरीक्षण के बाद दोबारा 8:00 बजे दोबारा निरीक्षण कर मैच पर फैसला लिया जाएगाl भारत में इन दोनों फाग एक बड़ी समस्या बना हुआ है जिसका प्रभाव भारत और दक्षिण अमेरिका की सीरीज के चौथे मैच पर दिख रहा हैl फिलहाल 7:30 बजे तक टॉस नहीं हो पाएl