ऑल इंडिया यशपाल शर्मा क्रिकेट मेमोरियल : यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l ऑफ़ द मैच अक्षज गुप्ता के शानदार शतक (74 गेंद, 9 चौके और पांच छक्के) जानव के 57 रन और दीपंकर दत्ता के 47 रन की पारी से यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में तिलक नगर कोल्ड कोल्ट्स को 8 विकेट से पराजित कर दियाl तिलक नगर कोल्ट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 239 रन बन सकीl उसके लिए रूवीर ने 74 रन, ह्रीमन कपूर ने 59 रन की पारी खेलीl यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के लिए मोहम्मद रेहान ने 31 रन देकर का 3 विकेट, तरनदीप सिंह ने 32 रन 2 विकेट और अंश कौशिक ने 35 रन के दो विकेट लिएl जवाब में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 33.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *