वरुण सूद की घातक गेंदबाज़ी से बैंक ऑफ बड़ौदा की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l कोलकाता में खेले जा रहे ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ बड़ौदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेल इंडिया को 8 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सेल इंडिया की टीम 13 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी लेफ्ट आर्म स्पिनर वरुण सूद ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट मात्र 20 रन देकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
94 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने 8.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से गौतम ने 38 रन और सलिल ने 20 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर जीत सुनिश्चित की।
शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी वरुण सूद को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *