11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : सोनेट क्रिकेट क्लब की गोल्डन हॉक्स पर 6 विकेट से आसान जीत 

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ द मैच आदित्य अग्रवाल की शानदार नाबाद 89 रन की परी और सागर राणा, शुभ शर्मा, पंकज यादव और विनायक की बेहतरीन गेंदबाजी से सोनेट क्रिकेट क्लब ने 11वें ऑल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से आसानी से पराजित कर दियाl गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.5 ओवर में 155 रन पर सिमट गई उसके लिए वियान अरोड़ा ने 72 रन की पारी के लिए जबकि ऋषभ शर्मा ने 30 रन बनाएl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए सागर राणा ने 45 रन देकर तीन, शुभ शर्मा ने 14 रन देकर दो, पंकज यादव ने 32 रन देकर दो और विनायक ने 36 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में सोनेट क्रिकेट क्लब ने आदित्य अग्रवाल की 89 रन की परी और आर्यन सेहरावत के 26 रन की पारी से 20. 2 ओवर में चार विकेट को कर लक्ष्य हासिल कर लियाl गोल्डन हॉक क्लब के लिए ऋषभ शर्मा ने दो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *