11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : सोनेट क्रिकेट क्लब की 5 विकेट से जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच आदित्य भंडारी की शानदार 119 रन की पारी ( 9 चौके और 8 छक्के 77 गेंद) और सागर राणा ( 48 रन देकर चार विकेट) व रोहित ( 32 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सोनेट क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टी एन एम क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से पराजित कर दियाl टी एन एम क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवर में 249 रन बनाकर सारे विकेट गंवा दिएl उसके लिए आरुष गुप्ता ने 69 रन व वेदांत त्यागी ने 60 रन  की पारी खेलीl सोनेट क्लब के लिए सागर ने चार, रोहित ने तीन और हिमांशु नेहरा ने दो विकेट लिएl जवाब में सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने 31.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए आदित्य भंडारी ने 119 रन की अविजित पारी खेली जबकि साहिल कुमार ने 37 और रोहित शर्मा ने 31 रन बनाएl टी एन एम अकादमी के लिए मानना अग्रवाल ने 37 रन देकर दो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *