अनंत सिंह सरीन और करण कश्यप के शानदार प्रदर्शन से एस.बी. यूथ क्लब की बड़ी जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l सिटी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे डीडीसीए ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में एस.बी. यूथ क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ई.आई.एल. टीम को 154 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस.बी. यूथ क्लब ने 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 246 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से करण कश्यप ने 57 गेंदों में 16 चौके और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 150 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ आर्यन अरोरा ने 69 रनों का शानदार योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ई.आई.एल. की पूरी टीम 14.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मेहुल बसु ने 45 रनों की पारी खेली।
एस.बी. यूथ क्लब की ओर से अनंत सिंह सरीन ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 1 मेडन, 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अनंत सिंह सरीन और करण कश्यप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 🏏📰