खालसा और हंसराज के बीच पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी मैच 1-1 से ड्रा

नई दिल्ली (संवाददाता)। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हंसराज कॉलेज के बीच पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। गौरव झा ने गोल कर हंसराज को बढ़त दिलाई और खालसा कॉलेज के लिए तनुज ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। तनुज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) और किरोड़ी मल कॉलेज के बीच भी मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहला गोल चिराग ने कर किरोड़ी मल कॉलेज को बढ़त दिलाई। आईजीआईपीईएसएस के ध्रुव ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर 1-1 से बराबरी दिलाई। इसके बाद शेषनाथ सिंह ने आईजीआईपीईएसएस को 2-1 से को बढ़त दिला दी। ऐसे में किरोड़ी मल कॉलेज के समर सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर 2-2 से मैच ड्रॉ करा लिया।
आईजीआईपीईएसएस के शेषनाथ सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की अंशु प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए।

महिला वर्ग में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से हराया। अंशु ने दो गोल किए, अंजलि ने एक गोल किया। अंशु को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *