विराज कुमार के शानदार शतक से SCA जूनियर स्टार्स की दमदार जीत

नई दिल्लीl लोधी रोड विद्याभवन स्कूल मैदान में खेले गए SCA लीग अंडर-14 2026 (सीजन-3) के पहले मुकाबले में SCA जूनियर स्टार्स ने SCA लायंस को 7 विकेट से (DLS मेथड) हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टॉस जीतकर SCA जूनियर स्टार्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SCA लायंस ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से हार्दिक धामा ने 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अवि यादव ने 41 और हृदय ने 34 रन का योगदान दिया।
जूनियर स्टार्स की ओर से दिव्यांश पंत और लावियांश बैसोया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए SCA जूनियर स्टार्स ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 187 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे विराज कुमार, जिन्होंने 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके साथ आदित्य सिंह ने 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
SCA लायंस की ओर से यश राज ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
पुरस्कार विजेता:
मैन ऑफ द मैच: विराज कुमार
फाइटर ऑफ द मैच: हार्दिक धामा
गेम चेंजर ऑफ द मैच: आदित्य सिंह
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: यश राज
इस जीत के साथ SCA जूनियर स्टार्स ने टूर्नामेंट में अपना अभियान शानदार अंदाज में शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *