एससीए जूनियर स्टार्स की शानदार जीत, आदित्य सिंह ने झटके 5 विकेट
नई दिल्ली (संवाददाता)l विद्याभवन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे एससीए क्रिकेट लीग के दूसरे मुकाबले में एससीए जूनियर स्टार्स ने एससीए वॉरियर्स को शानदार तरीके से हराया। मैच में आदित्य सिंह की बेहतरीन गेंदबाज़ी (5 विकेट) जीत का मुख्य कारण बनी।
टॉस जीतकर एससीए जूनियर स्टार्स ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। टीम की ओर से विराट प्रदर्शन करते हुए विराज कुमार ने 65 रन, अर्जन सूरी ने 72 रन और अकीब सैफी ने 42 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वॉरियर्स की तरफ से अयान टोकस और शिवा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एससीए वॉरियर्स की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 19.5 ओवर में मात्र 120 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए सक्षम पांडे ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे सके। जूनियर स्टार्स की ओर से आदित्य सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि ऐत्रेय ने 3 विकेट हासिल किए।
पुरस्कार विजेता खिलाड़ी
* मैन ऑफ द मैच: आदित्य सिंह (ट्रॉफी और बैटिंग ग्लव्स)
* फाइटर ऑफ द मैच: अयान टोकस (ट्रॉफी और शूज़)
* गेम चेंजर: अर्जन सूरी (ट्रॉफी और टी-शर्ट)
* मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: सक्षम पांडे (ट्रॉफी और टी-शर्ट)