चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल टूर्नामेंट में तिलक नगर कोट्स की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में तिलक नगर कोट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना मुकाबला जीता
तिलक नगर कोट्स ने डी.डी.ए. श्री फोर्ट कॉम्प्लेक्स में तिलक नगर कोट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 268 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य शर्मा ने 60 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कार्तिकेय नौटियाल (46 रन) और गौरव सभरवाल (36 रन) ने भी अहम योगदान दिया।
जवाब में यांग फ्रेंड्स क्लब की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। तिलक नगर कोट्स की ओर से आदित्य सेमवाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। उनके अलावा राहुल ने 43 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
वहीं, टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में तिलक नगर कोट्स ने यंग फ्रेंड्स क्लब को 39 रनों से हराकर जीत दर्ज की। यंग फ्रेंड्स क्लब की टीम 39 ओवर में 229 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से हितेश सोराउट ने 66 रन और अंश कश्यप ने 45 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में मयंक रावत (3/37) और कौशल वंश (3/42) ने अच्छा प्रदर्शन किया।
इस मुकाबले में भी आदित्य सेमवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
टूर्नामेंट का अगला मुकाबला बाल भवन द्वारका और विजय यादव क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी आज टूर्नामेंट का उदघाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय यादव ने ओर राकेश पावरिया जी डी आई जी दिल्ली पुलिस ने किया इस मौके पे पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुरजीत वर्मा, अजय वर्मा, जी कोच आर पी सिंह, ओर मैच रेफरी चिन्मय जी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *