11वां राजपति  मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट : सुमित माथुर के दोहरे शतक से जिमखाना रोहतक रोड की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच सुमित माथुर के धुआंधार दोहरे शतक ( 118 गेंद में 268 रन नाबाद, 30 चौके और 17 छक्के) की बदौलत रोहतक रोड जिमखाना ने 11वें राजपति  मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब पर 164 रन की शानदार जीत दर्ज कीl रोहतक रोड जिमखाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 433 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाl सुमित माथुर के अलावा विनोद सियानी ने 50 रन और श्रेष्ठ यादव ने 36 रन का योगदान दियाl रवि ब्रदर्स के लिए नमन पारे ने 83 रन देकर 4 विकेट जबकि शिवम कुमार त्रिपाठी ने 95 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में रवि ब्रदर की टीम 40 ओवर में 7 विकेट होकर 269 रन ही बना सकेl उसके लिए हर्षवर्धन ने 53 रन और विवान जिंदल ने 46 रन जबकि समीर सिंह ठाकुर ने 38 रन  की पारी खेलीl रोहतक रोड जिमखाना के लिए यश ने 35 रन देखकर तीन विकेट और प्रतीक ने 32 रन देकर दो विकेट झटकेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *