11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : नोएडा वंडर्स क्लब की गोल्डन हॉक्स पर शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l शंकर रावत (122 रन, 74 गेंद, 8 चौके, नौ छक्के) और  हर्षित सेठी (116 रन, 95 गेंद  10 चौके, 6 छक्के) के शानदार शतकों और दक्ष चंदेल की बेहतरीन गेंदबाजी (54 रन देकर 5 विकेट) से नोएडा वंडर क्लब में राष्ट्रपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्डन हाक्स क्लब को 55 रन से पराजित कर दियाl नोएडा वंडर्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में हार्ट विकेट होकर 321 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाl गोल्डन हाक्स क्लब के लिए कुणाल शर्मा ने 58 रन लेकर तीन विकेट लिएl जवाब में गोल्डन हाक्स क्रिकेट क्लब की टीम 36 ओवर में 266 रन ही बना सकीl उसके लिए किसान ने 80 रन की पारी जबकि धनंजय सिंह ने 64 रन की पारी खेलीl नोएडा वंडर्स क्लब के लिए दक्ष चंदेल ने 5 विकेट, पारस ने तीन विकेट और विवेक धामी ने दो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *