अगस्त्य सूद के शानदार हरफनमौला खेल से एयरलाइनर मंदिर मार्ग क्रिकेट अकैडमी की रोमांचक जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l टीसीए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में एयरलाइनर मंदिर मार्ग क्रिकेट अकैडमी ने अगस्त्य सूद के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत रोमांचक जीत दर्ज की।
अगस्त्य सूद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन (38 रन और 2 विकेट 18 रन देकर) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अभिराज वशिष्ठ ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कृष मूर्ति ने 49 रन बनाए। वीर सिंह (41) और देवरस सिंह (38) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में अज़ान ने 3 विकेट 38 रन देकर लिए।
एरेना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नोएडा में पहले बल्लेबाजी करते हुए एयरलाइनर मंदिर मार्ग क्रिकेट अकैडमी ने 39.2 ओवर में 278/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
जवाब में टर्फ क्रिकेट अकैडमी ने शानदार संघर्ष करते हुए 40 ओवर में 277/9 रन बनाए, लेकिन 2 विकेट से मैच हार गई।
पराजित टीम की ओर से अर्णव कौल ने 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि आराध्य चावला ने 66 रन बनाए। ध्रुव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट 28 रन देकर हासिल किए।
अगस्त्य सूद को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।