संस्कृति संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य, पलायन रोकने पर जोर : गणेश गोदियाल

जनजागृति लोक कल संरक्षण समिति घनसाली के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय- बसंत उत्सव के शताब्दी समारोह

सत्यप्रकाश ढौंडियाल
टिहरी/ घनसाली। टिहरी गढ़वाल /घनसाली शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जन जागृति लोक संरक्षण समिति के तत्वावधान में बतौर पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेले _
महोत्सव, त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन हमारी उत्तराखंड की पहचान और परंपरा हैं और इन्हें संजोएऔर संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

अपने संबोधन में गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की ही नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी जड़ों और परंपराओं को सहेजकर रखे, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी विरासत से जुड़ी रहें।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान केवल राजनीतिक गतिविधियों पर केंद्रित है, जिसके कारण पहाड़ों से पलायन लगातार बढ़ रहा है और स्थिति चिंताजनक बन चुकी है।

कहा कि सरकार रोजगार की जगह शराब के ठेके खो रही है सरकार के पास विकाश का कोई ठोस मॉडल नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने नगर घनसाली का विकाश ही पलायन को रोक सकता है गणेश गोदियाल अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी।के साथ प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ,पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह,विजय गुणसोला, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा,पूर्व विधायक ओमगोपाल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य दिनेश लाल कैलाशी देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस सी यस टी दर्शनलाल शाह, जिलापंचायत सदस्य विजय लाल, पूर्व अध्यक्ष, शंकरपाल साजवान, विजय भंडारी मुनिविष्ट आदि प्रदेश और जिला कांग्रेश के नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री देव सुमन नाटक मंचन का आयोजन किया गया जिसके मनमोहक दृश्य ने उपस्थित जनता जनार्दन को भाव विभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *